इटारसी: आरटीई के गरीब बच्चों से फीस वसूलने वाले अग्रवाल पब्लिक स्कूल प्रबंधन के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्कूल डायरेक्टर संजय अग्रवाल के भाई संजोग की अश्लील हरकतों से परेशान होकर इस बार अप.स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने स्कूल डायरेक्टर के भाई संजोग अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर उसके खिलाफ अविलंब FIR दर्ज करने की मांग की है। लेकिन अचानक प्रयावेट स्कूल एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष ने थाने पहुंचकर प्रिंसिपल की शिकायत को दबाते हुए पूरे मामले को रफादफा करवाया दिया है ऐसा सूत्रों का कहना है।
दोपहर थाने पहुंची महिला प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल डायरेक्टर के भाई संजोग की लंबे समय से स्कूल की महिला टीचर्स पर गलत नजर है। इसी के चलते संजोग आये दिन स्कूल टाइम मे महिला शिक्षिकाओं के साथ वाहियात हरकतें करते हुए मुझसे भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करता है। मनचले संजोग का प्रिंसिपल से कहना है कि मैडम मुझे तुम्हारे साथ काम करने में मजा नहीं आ रहा है। इस बात से नाराज प्रिंसिपल ने संजोग की गलत हरकतों की जानकारी स्कूल डायरेक्टर को पहले भी कई बार दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । प्रिंसिपल की माने तो ऐसा लगता है ये सब स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से चल रहा है। इसलिये परेशान होकर आज मैं स्वयं थाने आई हूं। स्कूल की महिला टीचर्स के साथ भी शोषण की बात सामने आ रही है।
आपको बता दें अग्रवाल पब्लिक स्कूल कुछ राजनेताओं की मेहरबानी से चल रहा है इसी के चलते पीड़ित दशरथ चौधरी की शिकायत को वर्षों जांच में उलझाए रखा। मामले में बाल संरक्षण आयोग ने तक संज्ञान लिया लेकिन जिला प्रशासन की मिलीभगत के चलते स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
अग्रवाल पब्लिक स्कूल पर जिले का भ्रष्ट डीईओ और प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन पूरी तरह से मेहरबान है। स्कूल डायरेक्टर के भाई की दूषित मानसिकता उजागर होना इसी बात की पुष्टि करता है। स्कूल में यदि महिला शिक्षकों के साथ इस तरह की अश्लीलता व दुर्व्यवहार किया जा रहा है तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के बारे में आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है !