होशंगाबाद: 28 नवम्बर 2018 लोकतंत्र पर्व पर शान्तिपूर्ण मतदान संपन्न होते ही कर्मचारियों को चुनाव सामग्री जमा करने में बदस्तूर लेटलतीफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दूर दराज से चुनाव ड्यूटी पर आये कर्मचारियों का जी भर के गुस्सा फूटना भी लाज़मी है।

इटारसी के समीपवर्ती ग्राम मेहरागांव, यार्ड के मतदान केंद्रों के समस्त बूथ महिला सेक्टर अधिकारी के अंडर में रहें। सूत्रों की माने तो ड्यूटी के बाद थके हारे कर्मचारियों को रिलीव लेट होने के चक्कर में कड़कड़ाती ठंड में पोहा खाकर रात गुजारनी पड़ गई है। इसी लिए कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से कतराते हैं।

दूसरी ओर मतदाताओं को बरगलाने की मंशा से बूथ के आसपास मंडराते पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर बार बार सिस्टम बिगाड़ने की बात सामने आ रही है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि महिला अधिकारी को जिनके कारण परेशान होना पड़ा उनमें शैलेंद्र दीक्षित, राकेश चंदेले, प्रवीण चौधरी पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम निकल कर सामने आये हैं।

तत्संबंध में वायरल वीडियो से खुलासा हो रहा है कि निष्पक्ष मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी को लिए किस तरह ड्यूटी पर अनावश्यक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।