सिवनीमालवा: जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए विधानसभा- 136 सिवनी मालवा के मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक कुमार राजीव रंजन की उपस्थिति में किया गया।
प्रातः 6:00 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया ततपश्चात 311 मतदान केंद्रों के लिए प्रथक-प्रथक काउंटर बनाकर मतदान सामग्री का वितरण किया गया। रिटर्निग अधिकारी रविशंकर राय विधानसभा 136 के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के लिए जो 9 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं उन मतदान दलों को सामग्री वितरण दोपहर 3:00 बजे किया गया । सामग्री वितरण पश्चात सभी मतदान दलों को बसों से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया।
जिले में सर्वाधिक मतदान केंद्र सिवनीमालवा विधानसभा में
ज्ञात रहे कि होशंगाबाद जिले के सबसे अधिक मतदान केंद्र सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में है। मतदान दलों के सामग्री वितरण करते समय सहायक रिटर्निग अधिकारी दिनेश सावले नायब तहसीलदार, रितु भार्गव, प्रमेश जैन, निलेश पटेल एवं सभी मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे