सिवनीमालवा: विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए वि.स. क्रमांक-136 में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण 27 नवंबर 2018 को प्रातः 6:30 बजे शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में किया जाना है।

विधानसभा-136 के रिटर्निंग अधिकारी रविशंकर राय से मिल रही जानकारी के मुताबिक 28 नवम्बर को मतदान होना है इसी तारतम्य में सिवनीमालवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 311 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री वितरण का वितरण स्कूल प्रांगण में 13 टेबल लगाकर किया जाना हैं।

इन टेबलों से चुनाव सामग्री का वितरण टेबल प्रभारियों को माध्यम से किया जाना है ।

टेबल प्रभारीयों को जानिए

टेबल क्रमांक 1 और 2 की प्रभारी अधिकारी रीना चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सि.मा.

3 और 4- मनोज श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी

5 और 6- ओपी सोनी नायब तहसीलदार

7 और 8- नीलेश पटेल नायब तह०

9 और 10- प्रमेश जैन नायब तह०

11 एवं 12 रितु भार्गव तह० इटारसी

13 नीलेश पटेल नायब तह० टेबल क्रमांक 14,15 एवं 16 का प्रभारी अधिकारी दिनेश सांवले तहसीलदार सिवनी मालवा को बनाया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन टेबल काउंटरों से कलस्टर प्रभारी को निर्वाचन संबंधी सामग्री का वितरण कल किया जाना है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सामान्य टीम भी इसी में शामिल रहेंगी ।