सिवनीमालवा: जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास के निर्देशानुसार विधानसभा-136 में विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के नजरिए से वेबकास्टिंग कैमरे लगवाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे सीधे तौर से रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से सीधे जुड़े रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक सिवनीमालवा विधानसभा का वेबकास्टिंग नोडल अधिकारी बीपी पठारिया को बनाया गया है। रवि शंकर राय रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार वेबकास्टिंग हेतु मतदान केंद्रों की कुल संख्या 34 बताई जा रही है । विधानसभा में वीडियोग्राफी हेतु मतदान केंद्रों की कुल संख्या 19 है। सीसीटीवी हेतु मतदान केंद्रों की कुल संख्या 45 बताई जा रही है । शैडो एरिया में सीसीटीवी हेतु मतदान केंद्र की कुल संख्या 14 है । वेबकास्टिंग नोडल प्रभारी बीपी पठारिया के मुताबिक वेबकास्टिंग की टेस्टिंग मतदान केंद्र क्रमांक 66 बनापुरा, 67 बनापुरा, 76 सिवनीमालवा, 79 सिवनीमालवा, 62 चतर खेड़ा, 20 शिवपुर, तथा 29 चापड़ा ग्रहण, तथा मतदान केंद्र क्रमांक 69 पर की गई ।