जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास के निर्देशानुसार विधानसभा 136 के कुल 98 संवेदनशील मतदान केंद्रों के मतदाताओं हेतु बीएलओ द्वारा विश्वास पर्ची का वितरण किया जा रहा है। रविशंकर राय रिटर्निंग अधिकारी-136 ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं को बताया कि मतदान को लेकर किसी भी वोटर को किसी भी प्रकार का प्रलोभन या धमकी दी जाती है तो निर्भीक होकर निर्वाचन कंट्रोल रूम जिला होशंगाबाद के मोबाइल नंबर- 9691883162 या विधानसभा-136 सिवनी मालवा कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर- 07570=224643 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन सदैव मतदाताओं के साथ हैं ।
कलेक्टर प्रियंका दास जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद एवं रिटर्निग अधिकारी सिवनी मालवा ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि दिनांक 28 नवंबर 2018 को निडर व भय मुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करें ।