होशंगाबाद: सुरक्षा को लेकर उठे सवाल। सिस्टम को कोस रहे किसान। गाड़ियों से पेट्रोल ट्रैक्टर्स से पार्ट्स चोरी । एक नहीं कईयों के ट्रैक्टर्स से महंगे पार्ट्स चोरी ने सिस्टम की अच्छी खासी नींद उड़ा दी है। सिस्टम को मुँह चिढ़ाते चोरों ने तो हद ही करदी । दिनदहाड़े पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने तरह तरह से चोरी की वारदातों को मेले में कई जगह अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो मेले में अपनी सुविधानुसार निजी साधन बाईक, कार, ट्रेक्टर ट्रॉली से पहुंचे लोगों के यहां तहां बने वहां स्टैंड से उनकी गाड़ियों के पार्ट्स चोरी होने से मेले में पर्ची काट कर पैसा वसूल करने वाली एजेंसियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
धर्म करते कइयों के करम फूटने से जनता में खासी नाराजगी देखी जा रही हैं। चोरी से परेशान लोगों से पुलिस कह रही जनपद पंचायत के पास जाओ। किसान इधर से उधर घूम घूम कर सिस्टम को कोसते नजर आए। कई किसानों के ट्रेक्टर की बैटरी,हेचर, लेकर कई ट्रेक्टर पार्ट्स चोरी होने से नाराज किसानों ने सिस्टम के प्रति बेहद गुस्सैल रवैया अपनाया है। पुलिस हर बात पर कल पर टालती नजर आई ।