सिवनीमालवा: जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देशन में कम्युनिकेशन टीम विशेष शैडो एरिया के रनर 1 रनर 2 एवं कलस्टर की बैठक जनपद सभागृह में संपन्न हुई। बैठक में ईगवर्नेंस के प्रमुख संदीप चौरसिया उपस्थित रहे। ईगवर्नेंस प्रमुख ने कम्युनिकेशन टीम को विशेष शैडो एरिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि रनर 1 और रनर 2 के कार्य क्या रहेंगे इनकी उपस्थिति मतदान केंद्र पर अनिवार्य रहेगी । सूचनाओं का आदान प्रदान करना प्रमुख कार्य है किसी भी समस्या के निदान के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क करना अनिवार्य रखा गया है।
मार्क पोल प्रारंभ होने से वास्तविक मतदान प्रारंभ होने तक प्रत्येक 2 घंटे पर मतदान की जानकारी बताना है। मतदान दिवस के दिन मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति सुबह 6:30 पर करना मतदान समाप्ति के बाद मतदान दल रवाना हुआ है या नहीं इसकी जानकारी देना यदि कोई भी अप्रिय स्थिति मतदान केंद्र पर निर्मित होती है इसकी जानकारी देना जानकारी विस्तार में न देकर कोड वर्ड में देना यह निर्धारित किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी रवि शंकर राय ने बताया कि समस्त प्रकार की जानकारी वायरलेस सेट पर उपस्थित ऑपरेटर को जानकारी देना होगी। रनर कवरेज एरिया मैं जाकर समस्त जानकारी कम्युनिकेशन टीम को देंगे ।
एसडीओपी सिवनीमालवा एस एल सोनिया ने बताया कि शैडो एरिया के चुनाव के मतदान केंद्रों पर वायरलेस सिस्टम लगा दिए गए हैं तथा रिहर्सल भी पूर्ण हो गई है। यदि मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल पुलिस को या रिटर्निंग अधिकारी को सूचित करें।
कम्युनिकेशन टीम प्रभारी श्याम सिंह रघुवंशी ने बताया कि शैडो एरिया के समस्त मतदान केंद्र वायरलेस सेट उपलब्ध होने के बाद कवरेज में आ गए हैं । शैडो एरिया के मतदान केंद्र ढेकना, रांझी, पलासी, सामरघा, पीपलगोटा, भावंडा, अमझेरा, ओझापुरा, केसला, शिवपुर, कोहदा, डोलरिया, तवानगर, पथरोटा, आदि के कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे ।