सिवनीमालवा: जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों मॉक पोल प्रातः 11:00 बजे से स्ट्रांग रूम शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधि के समक्ष किया गया । 18 ईवीएम मशीनों में मॉक पोल की प्रक्रिया प्रारंभ करके दिखाई गई सभी ईवीएम मशीन काउंटर पर मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रगे । इस दौरान रवि शंकर राय रिटर्निंग अधिकारी एवं दिनेश सावले सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपास्थित रहे।

राजनीतिक दल के प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि ने प्रत्येक ईवीएम मशीन में पंद्रह पंद्रह वोट डाले प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों ने देखा कि जिस उम्मीदवार को वोट दिया जा रहा है वी वी पैट में उस उम्मीदवार की पर्ची जिसमें उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह, उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार का सरल क्रमांक अंकित है । सभी प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि इस कार्य से संतुष्ट हुए उसके पश्चात सभी मास्टर ट्रेनर्स एवं उनके सहायकों ने प्रत्येक ईवीएम मशीन में एक एक हजार वोट डाले वोट डालने की प्रक्रिया दोपहर 3:00 बजे तक चली।

इसके पश्चात ईवीएम मशीनों को प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में रखा गया । इस अवसर पर प्रशांत गोस्वामी, शैलेंद्र गौर, माखनलाल मालवीय, नरेंद्र रघुवंशी, राजेंद्र गौर, दीपक बाथव आदि उपस्थित रहे।