नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उतर गए हैं. पूर्व पीएम ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला l
मनमोहन सिंह ने नोटबंदी, राफेल डील और किसानों के मुद्दे पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा फेलियर था, इस सरकार ने अपने कार्यकाल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया l
नोटबंदी बड़ा घोटाला -
उन्होंने कहा कि जिन दावों को लेकर नोटबंदी का फैसला किया गया था, उसका कोई टारगेट पूरा नहीं हुआ. ना ही काला धन वापस आया है और ना ही आतंकवाद-नक्सलवाद पर रोक लगी है. उन्होंने कहा कि ये एक तरह की सुनियोजित लूट थी l
इस दाल में काला ही काला -
पूर्व प्रधानमंत्री बोले कि राफेल मामला एक बड़ा घोटाला है इस दाल में काला ही काला है. इसकी जांच के लिए जेपीसी बनाई जानी चाहिए. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 2 करोड़ नौकरियां देने का फैसला किया था, लेकिन वो पूरा नहीं हो सका l