सिवनीमालवा: जिला नोडल अधिकारी डाक-मतपत्र होशंगाबाद के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 136 सिवनी मालवा के बीएलओ एवं ग्राम कोटवार ने प्रातः 11:00 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डाक मतपत्र से मतदान किया । रिटर्निंग अधिकारी रवि शंकर राय के अनुसार दिनांक 21 से 24 नवंबर 2018 तक समस्त बीएलओ एवं ग्राम कोटवार निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं। मतदान का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा ।
इस बार के मतदान में डाक मतपत्र से मतदान करने वाले कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । मतदान समय से पहले से ही मतदान स्थल पर काफी भीड़ देखी गई मतदान कर्मियों की संख्या अधिक होने के कारण दो मतदान केंद्र बनाना पड़ा।