सीहोर : विधानसभा निर्वाचन-2018 में जिले के अधिक से अधिक मतदाताओं को नैतिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े के निर्देशानुसार स्वीप के अंतर्गत शासकीय कन्‍या महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली।

          रैली के दौरान  महिला मतदाताओं को उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए समझाया गया कि उनका एक-एक वोट निर्णायक होता है। इसलिए सभी मतदाताओं को बिना किसी दबाब, लोभ या लालच के स्वविवेक से निर्णय लेकर नैतिक मतदान करना चाहिए।