भोपाल : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सुदाम खाडे ने आज इज्तिमा स्थल ईंटखेड़ी पहुंचकर इज्तिमा की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
          कलेक्टर ने आवागमन के विभिन्न मार्गों को दुरूस्त करने तथा रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त करने तथा पेयजल की व्यवस्था एवं क्राउड मैनेजमेंट (भीड़ प्रबंधन) के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी, आयुक्त नगर निगम अवनीश लवानियां, पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान सहित अन्य अधिकारी तथा इज्तिमा आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।