जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बीएलओ से बात

सिवनीमालवा: जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद ने विधानसभा क्षेत्र 136 के मतदान केंद्रों के बीएलओ से मार्क ड्रिल के तहत मोबाइल से बात की । जनपद पंचायत सभागृह में दोपहर 12:00 बजे से मार्क ड्रिल प्रारंभ हुई । समस्त महिला कर्मचारियों ने बीएलओ से नेटवर्क मतदान केंद्र की स्थिति के बारे में पूछा ।

जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद द्वारा रेंडम ली मतदान केंद्रों के बारे में पूछा कि आप के मतदान केंद्र पर पर्सन वन एवं पर्सन टू उपस्थित है या नहीं । कौन सी कंपनी का नेटवर्क आपके मतदान केंद्र पर चलता है। मतदान के दिन कंट्रोल रूम से यही पूछा जाएगा रिटर्निंग अधिकारी सिवनी मालवा रवि शंकर राय ने भी मोबाइल लगाकर बीएलओ से बात की ।