भोपाल : कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को एलगार परिषद मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी l उनका यह बयान पुणे पुलिस की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि एलगार परिषद जांच मामले में एक चिट्ठी बरामद हुई है, उस पत्र में दिग्विजय का फोन नबंर लिखा हुआ है l 

         राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने कहा जिस फोन नंबर का वे जिक्र कर रहे हैं वह तो राज्यसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक है l हजारों लोगों को वह नंबर मालूम है, जिसका मैंने पिछले चार साल से उपयोग बंद कर दिया है l उसके बारे में मैं पूर्व में भी कह चुका हूं l उन्होंने कहा अगर दिग्विजय सिंह किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है तो मोदी जी, राजनाथ सिंह जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस जी मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं l