सिवनीमालवा: 16 नवम्बर को घर से बिना बताए अचानक गायब हुए पथरौटा निवासी विजय विश्वकर्मा का शव आज सिवनीमालवा थाना अंतर्गत ग्राम पिपलिया से खरार के बीच नहर की पुलिया में फंसा मिला है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डेडबॉडी को नहर की पुलिया से निकलवाया गया । परिजनों को बुलवाकर शव की पहचान करवाई गई इसके बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस इस तरह के कयास लगा रही है कि पथरौटा से गुजरने वाली बड़ी नहर में अजय को धकेला गया होगा इसी वज़ह से अजय का शव पानी मे बहते हुए यहां तक पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक विगत 3 दिन पहले विजय विश्वकर्मा घर से बगैर बताये अचानक गायब हो गया था। इस संबंध में विजय के परिजनों ने पथरौटा थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत । सिवनीमालवा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक विजय के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं । आशंका जताई जा रही है कि अजय को पथरौटा की बड़ी नहर में धक्का दिया गया होगा जिससे उसका शव पानी मे बहते हुए सिवनीमालवा थाना अंतर्गत ग्राम पिपलिया और खरार के बीच नहर की पुलिया में आकर फंस गया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है । सिवनीमालवा पुलिस का कहना है मामले की जांच पथरौटा थाने द्वारा की जा रही है हालांकि मर्डर से इनकार नहीं किया जा सकता ।