इटारसी: सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से प्रेक्टिस कर रहे झोलाछाप डाक्टर्स को एक नेता द्वारा बुलाकर यह समझाईश दी गई कि हमारी पार्टी को अधिक से अधिक वोट दिलवाना है। सूत्रों की माने तो इसके लिए गांव गांव में बैठे प्रत्येक झोलाछाप डॉक्टरों को 10-10 परिवार से वोट बटोरने का गणित नेता जी ने छुट भैयाओं के जरिये सभी को एकत्रित कर हाल ही में समझाया है।

जानकारी के मुताबिक फ़र्ज़ी डिग्रियों के दम पर बेरोकटोक तरीके से ग्रामीणो की जान से आएदिन खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों को नेता जी ने निशिन्त होकर इलाज करने को भी कहा है। ऐसा सूत्रों का कहना है। लेकिन शर्त के मुताबिक हर झोलाछाप डॉक्टर को उनके आसपास से कम से कम 10 घरों से नेताजी को जिताने के लिये उनकी पार्टी के समर्थन में वोट देने की बात का खुलासा हुआ है। नेताजी बीजेपी पार्टी से बताये जा रहे हैं।