सिवनीमालवा: भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार मतदाताओं को स्वीप प्लान के अंतर्गत रैली रंगोली मतदाता पाठशाला के द्वारा मतदान करने के लिए जागृत किया जा रहा है। इसी के तहत सिवनी मालवा में मतदान केंद्र क्रमांक 73 के बीएलओ महेंद्र परिहार द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कुसुम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सहयोग से 2 पीपल बाबा कॉलोनी सिवनी मालवा में रैली निकाली गई ।

रैली के माध्यम से बताया गया कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो । तथा मतदाताओं को प्रत्येक घर घर पहुंचकर मतदान करने की अपील की जा रही है। सभी मतदाताओं ने शपथ ली की 28 नवंबर 2018 को सबसे पहले मतदान किया जाएगा उसके बाद कोई भी कार्य किया जाएगा।