सिवनीमालवा: कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार मतदान दलों का प्रशिक्षण 17 नवंबर 2018 से 20 नवंबर 2018 तक चलेगा। प्रशिक्षण में ही मतदान दल में संलग्न कर्मचारियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करना है। सिवनी मालवा विधानसभा 136 में आज प्रशिक्षण के साथ साथ डाक मतपत्र से मतदान करना प्रारंभ हुआ।
रिटर्निग अधिकारी के अनुसार विधानसभा 136 सिवनी मालवा, विधानसभा 137 होशंगाबाद, विधानसभा 138 सोहागपुर, विधानसभा 139 पिपरिया के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही अलग अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राजनीतिक दलों के अभ्यार्थियों के सामने मतपेटिऔ को सील किया गया।
उसके पश्चात मध्यांतर में विधानसभा वार मतदान प्रारंभ हुआ मतदान करने में कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया कर्मचारियों ने लाइन में खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया।