कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार दिनांक 17 नवंबर 2018 से 20 नवंबर 2018 तक मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाना है । आज से शुरू हुए प्रशिक्षण में पिपरिया सोहागपुर होशंगाबाद के मतदान दलों ने प्रशिक्षण लिया कुल 384 कर्मचारियों में से 382 उपस्थित रहे दो कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

मतदान दलों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया एलसीडी के माध्यम से बताई जा रही है। साथ ही प्रत्येक मतदान दल से हैंड्स ऑन प्रैक्टिस भी कराई जा रही है। प्रशिक्षण का निरीक्षण रिटर्निग अधिकारी रवि शंकर राय, सहायक रिटर्निग अधिकारी दिनेश सावले, इटारसी तहसीलदार रितु भार्गव, नायब तहसीलदार प्रमेश जैन, निलेश पटेल, आदि उपस्थित रहे।

मतदान दलों का प्रशिक्षण आठ कमरों में मास्टर ट्रेनर्स अशोक यादव, डॉ राजेश रघुवंशी, डॉक्टर सुनील सोनी, एम ए खान, एके कुंभारे, श्याम सिंह रघुवंशी, मनीष दुबे, सुरेंद्र कुमार पाटिल, प्रकाश व्यास द्वारा दिए जाने की जानकारी है।