राजासांसी के अधलीवाल स्थित संत निरंकारी भवन में मोटरसाइकिल से आये 2 आतंकी गुर्गे सुबह 11 बजे के लगभग ग्रेनेट फेंककर निकल गए । धमाके में 3 लोग मारे गए वहीं 20 लोगों जख्मी हुए हैं ।धमाके के बाद हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। बम ब्लास्ट और गोली बारी से निरंकारी भवन खून से सन चुका है। सत्संग भवन में ब्लास्ट के समय तकरीबन 200 से ज्यादा भक्त मौजूद थे । सत्संग भवन में अचानक हुए धमाके से भगदड़ मचगई। घटित घटना से घायलों का सिविल हॉस्पिटल में उपचार जारी है।
आपको बता दें कि विगत 3 दिन से कश्मीरी आतंकी ज़ाकिर मूसा अपने गुर्गों के साथ अमृतसर के आसपास भटकने की ख़बर थी । इसी अलर्ट के चलते ज़ाकिर मूसा के पोस्टर्स जहां तहां दीवारों पर लगाकर स्थानीय प्रशासन व जनता को अलर्ट किया गया था। बावजूद इसके आज 2 बाइक सवारों ने धमाके को अंजाम दे दिया है ।
आईजी सुरिंदर सिंह परमार के मुताबिक धमाके में 3 की मौत और केवल 10 के घायल होने की बात सामने आ रही है। उधर स्थानीय मीडिया सूत्रों की माने तो करीब 20 से ज्यादा लोगों के घायलावस्था में सिविल हॉस्पिटल में इलाज होने की ख़बर है। हालांकि इस भयंकर धमाके की शाजिश के पीछे ज़ाकिर मूसा के हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता। फ़िलहाल घटना को अंजाम देने वाले दोनो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों की गहनता से छानबीन की जा रही है। हालांकि पुलिस ने घटना के पीछे कट्टरपंथी संगठनों पर भी शंका जताई है।