जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

                  जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस इनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इससे पहले कल नौगाम रेलवे स्टेशन से शनिवार को पुलिस ने एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। इससे पहले एके 47 राइफल के साथ उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया है।