बैतूल : विधानसभा निर्वाचन 2018 के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध सघन तलाशी अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त इंदरसिंह जामोद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नंवबर को आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा नाकाबंदी व छापामार कार्रवाई की गई। जिले के सभी वृत्तों में छापामार कार्रवाई के दौरान 31 छापे डाले गए, जिसमें 15 प्रकरण दर्ज किए गए एवं 154 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा एवं 9 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार माहोरे, सीएल मधुकर, आबकारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार देवांगन, गौरव पांडे, गोवर्धन पाठे, राजेश वट्टी तथा मुख्य आबकारी आरक्षकों व आबकारी आरक्षकों का सहयोग रहा।