पचमढ़ी रोड पर स्कूली छात्रों ने किया चक्काजाम। बाबई मे थाने के पास किया चक्काजाम।स्कूल प्रबंधन ने जारी किया था एक तुग़लकी फरमान, जिसके दबाव में एक छात्र को अपनी जान गवानी पड़ी।

पढ़ाई में फिसड्डी स्कूल में तुग़लकी फरमान जारी करना एक फैशन बन गया है। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इस प्रकार के स्कूल ऐसे फरमान जारी करते रहते है। यही जब इन स्कूलों से पढ़ाई के बारे में पूछा जाता है तब ये स्कूल बगले झांकने लगते है।

अब एक्ससीलेंस स्कूल में छात्र द्वारा जन्मदिन मनाने पर स्कूल प्रबंधन ने कुछ विधार्थियो को स्कूल से निकाल दिया था। एक विद्यार्थी अभिषेक यादव की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि बच्चे ने डिप्रेशन मे आकार खुदकुशी की थी। इस घटना से नाराज़ सैकडों स्कूली छात्र/छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है।

स्कूल प्रशासन से नाराज़ विधार्थियो ने आज रैली निकाल कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की हैं।