नरसिंहपुर : विधानसभा निर्वाचन- 2018 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र गोटेगांव और नरसिंहपुर में उपयोग होने वाली ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ ।
इस मौके पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरसिंहपुर और गोटेगांव के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक नवीन कुमार पाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे. समीर लकरा, रिटर्निंग अधिकारी मो. शाहिद खान व महेश कुमार बमनहा, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और निर्वाचन एजेंट मौजूद थे। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट का रेंडमाईजेशन भारत निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर के माध्यम से जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रशांत सोनी द्वारा किया गया।