सागर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सागर के देवरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की और शिवराज और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला l उन्होंने किसानों से सत्ता में आने के 10 दिन के अंदर कर्ज माफ करने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया l
नोटबंदी को लेकर राहुल ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है. ये बात आने वाले समय में साबित हो जाएगी l राहुल ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी की और किसानों, मजदूरों को माताओं और बहनों को लाइन में खड़ा किया. लेकिन हिंदुस्तान के चोरों को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी और किसी अरबपति को लाइन में खड़े देखा l
उन्होंने कहा कि मेहुल चौकसी देश से बाहर जाने के बाद अरुण जेटली के बेटी के खाते में पैसा डाला और विजय माल्या भागने से पहले अरुण जेटली से मिलता है. इन्हें लाइन में खड़े देखा l
राहुल ने कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके रख दिया है. शिक्षा व्यवस्था की हालत इस तरह से कर दिया है कि मध्य प्रदेश में जो चिंटिग नहीं कर सकता वो पास ही नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की हालत काफी खराब है l राहुल ने कहा कि देश और प्रदेश में रोजगार की बहुत बड़ी समस्या है. बीजेपी शासित राज्य जाइये और युवाओं से पूछिए क्या करते हो तो उनका जवाब होता है कुछ नहीं l