जिला प्रशासन के तत्वाधान, टी. चोइथराम नेत्रालय इन्दौर के सहयोग तथा रोटरी क्लब ऑफ धार भोज सिटी द्वारा स्व. सुरेशचन्द्र जी सोनी की स्मृति में आज शनिवार को जिला चिकित्सालय धार में विशाल नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 447 मरीजों द्वारा अपना परीक्षण कराया गया, इनमें से 103 मरीजों को टी.चोईथराम इन्दौर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रैफर किए गए। शिविर का शुभारंभ विधायक धार श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा के मुख्य अतिथि में हुआ। अध्यक्षता नगरपालिका धार श्रीमती ममता जोशी ने की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. बौरासी, सहायक मण्डलाध्यक्ष रोटरी क्लब श्री उमेश शर्मा, अध्यक्ष रोटरी क्लब श्री संजय शुक्ला, सचिव श्री शैलेन्द्र तिवारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रेम रावल उपस्थित थे। शिविर को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा ने कहा कि ऑखे हमारे लिए बहुमूल्य है, इसे संजोने का काम इन शिविरों के माध्यम से हो रहा है। उन्होने कहा कि ऑपरेशन के बाद हमे सावधानी बरतना चाहिए और किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो तुरन्त डॉक्टरों की सलाह लेना चाहिए। उन्होने नगरोदय अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के स्वच्छ भारत के सापने को साकार करना है। शिविर को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी, श्री उमेश ष्षार्मा, श्री संजय शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। शिविर में टी. चोइथराम इन्दौर से डॉं. अमोल, डॉ. रामगोपाल वर्मा, डॉ. रवीन्द्र जोशी व डॉ. गरिमा वैष्णव द्वारा परीक्षण किया गया। शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना शिविर भी आयोजित कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की प्रसार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। शिविर का संचालक श्री सतीष अग्रवाल ने किया तथा अंत में आभार श्री शैलेन्द्र तिवारी ने माना।