होशंगाबाद: जासलपुर टोल टैक्स बेरियर टर्निंग पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर मौत । सूचना मिलते ही देहात पुलिस बल एवं कार्यपालिका मजिस्ट्रेट घटना स्थल पहुँचे अभी अभी कोई भारी वाहन एक साइकिल चालक को कुचलकर मौके वाहन के साथ फरार हो गया है। मृतक ग्राम जासलपुर निवासी बताया जा रहा है।
रात करीब 12 बजे देहात पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है । सूत्रों का कहना है घटना स्थल वाली टर्निंग से रेत खदान के लिए भी रास्ता जाता है । जहाँ से दिनरात डंफरों का बेलगाम गति से आना जाना लगा रहता है।