होशंगाबाद : होशंगाबाद-इटारसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह का आज मीनाक्षी परिसर में माँ नर्मदा सहयोग संस्था के तत्वावधान में भव्य स्वागत किया गया l माँ नर्मदा सहयोग संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने सरताज सिंह का विजय तिलक किया l इस अवसर पर नीरजा फौजदार, सत्येन्द्र फौजदार और कई वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे जिन्होंने आत्मीयता से कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया l
इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए सत्येन्द्र फौजदार ने कहा कि कांग्रेस में सरताज सिंह जैसे इमानदार और साफ़ छवि वाला उम्मीदवार पाकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी कदम से कदम मिलाकर लोगों के बीच जा रहे हैं l
स्वागत उपरान्त सरताज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और जनता परेशान है l उन्होंने कहा कि में अपनी अंतरात्मा की आवाज पर यहाँ आया हूँ l उन्होंने कहा कि मै भाजपा के साथ उस समय से था जब उनकी जमानतें जब्त होती थी l उस समय जब कार्यक्रम होते थे तो बहुत कम खर्चा होता था और आजकल करोड़ों रुपयों में भाजपा के कार्यक्रम हो रहे हैं ये सब जनता का पैसा है l इसमें जनता का अहित होता है l उन्होंने कहा कि ये जनता की लड़ाई है और मै भी इसलिए आया हूँ कि जनता की लड़ाई लड़ सकूं l
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया और कंधे से कन्धा मिलाकर जनता के सामने जाकर वर्तमान सरकार की कमियां उजागर करेंगे और एक नया सवेरा लाने का प्रयास करेंगे l