नाम निर्देशन के आखिरी दिन 16 फार्म जमा तहसील कार्यालय में रही दिन भर गहमागहमी सिवनीमालवा: विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए नाम निर्देशन के आखिरी दिन तहसील कार्यालय में काफी गहमागहमी रही।
रिटर्निंग अधिकारी सिवनी मालवा रवि शंकर राय के समक्ष सोलह अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनमें बहुजन समाज पार्टी से मेघराज पिता गुलजार हरियाले, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ओमप्रकाश पिता हजारीलाल रघुवंशी, हजारीलाल पिता नन्नू सिंह रघुवंशी बहुजन संघर्ष दल, दीपक असवारे पिता गब्बू लाल असवारे भारतीय जनता पार्टी, प्रेम शंकर पिता कुंजी लाल वर्मा अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया, बदामी लाल पिता दहुआ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, सुधीर पटेल पिता श्री किशन पटेल, फूलचंद संतोष पारीक, मदनलाल प्रवीण अवस्थी पिता सूर्यकांत अवस्थी, ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं ।
जिन चार अभ्यर्थियों ने दोबारा फॉर्म प्रस्तुत किए उनमें आम आदमी पार्टी से राजश्री पिता शंकर सिंह, ओम प्रकाश रघुवंशी पिता हजारीलाल रघुवंशी, हजारीलाल रघुवंशी पिता नन्नू सिंह रघुवंशी, प्रेम शंकर बर्मा पिता कुंजी लाल वर्मा शामिल है । रवि शंकर राय रिटर्निंग अधिकारी 136 सिवनी मालवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन से अब तक कुल इक्कीस अभ्यार्थियों द्वारा फॉर्म भरे गए हैं । तथा चार अभ्यर्थियों द्वारा डमी केंडिडेट के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। हैं इस तरह नाम निर्देशन पत्र की संख्या कुल पच्चीस बताई जा रही है ।