सिवनीमालवा: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार पिंक मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर्स सतीश चंद्र उदासी एवं श्याम सिंह रघुवंशी द्वारा प्रशिक्षण में 40 अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुलाया गया जिसमे सभी 40 कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम मशीन एवं बीवी पेट के संपूर्ण संचालन के बारे में बताया गया एवं निर्वाचन में कौन-कौन से फार्म भरना है समस्त महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया । पिंक मतदान केंद्र के संबंध में रिटर्निंग अधिकारी रवि शंकर राय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में नो पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान केंद्र क्रमांक 66 नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला बनापुरा केंद्र पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 366 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 361 बताई जा रही है । जेंडर रेशों 986 है।
मतदान केंद्र क्रमांक 67 नेहरू स्तर माध्यमिक शाला बनापुरा पश्चिम खंड जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 376 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 346 है जेंडर रेशों 920 है ।
मतदान केंद्र क्रमांक 68 नेहरू स्तर माध्यमिक विद्यालय बानापुरा पश्चिम खंड कक्ष क्रमांक 2 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 488 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 478 है जेंडर रेशों 980 है ।
मतदान केंद्र क्रमांक 70 शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पश्चिमी खंड बानापुरा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 520 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 475 है जेंडर रेशों 913 है ।
मतदान केंद्र क्रमांक 71 शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पूर्वी खंड बानापुरा पुरुष मतदाताओं की संख्या 315 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 308 है जेंडर रेशों 978 है ।
मतदान केंद्र क्रमांक 80 पुरानी प्राथमिक शाला उत्तर खंड सिवनी मालवा इस केंद्र पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 339 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 339 है जेंडर रेशों 1000 है।
मतदान केंद्र क्रमांक 81 पुरानी प्राथमिक शाला केंद्र पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 301 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 293 है जेंडर रेशों 973 है ।
मतदान केंद्र क्रमांक 86 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उत्तराखंड सिवनीमालवा केंद्र पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 208 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 205 जेंडर रेशों 986 है ।
इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 89 शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्ष क्रमांक 2 सिवनीमालवा केंद्र पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 301 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 293 है जेंडर रेशों 973 है ।
9 पिंक मतदान केंद्र के निर्वाचन कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न