धार | 07-जनवरी-2017 जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एस के रघुवंशी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा शासकीय हाई स्कूल ब्रह्माकुंडी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायाधीश एवं सचिव श्री निरंजन कुमार पांचाल ने कहा कि छात्र हमारे देश का भविष्य है और त्याग परिश्रम और अनुशासन के बल पर आपको उच्च पदों पर आसीन होना है आने वाले समय में आपकों ही देश का नेतृत्व करना है। इसके साथ साथ छात्रों को मोटर व्हीकल एक्ट और किशोर न्याय अधिनिमय तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम आदि की भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री वीरेन्द्र खरे ने छात्रों को संविधान की सर्वोच्चता और मौलिक अधिकारों तथा मौलिक कर्तव्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक चौहान ने किशोर न्यायबोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के गठन एवं कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तत्पश्चात मौलिक कर्तव्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये साथ ही निबंध प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में कार्यालय के श्री विजय कुमार प्रजापति, श्री मनोहर सिंह राठौर तथा स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रभारी प्राचार्य श्री श्यामलाल वैष्णव ने किया।