सिवनीमालवा : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास द्वारा जारी निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी 136 सिवनीमालवा रवि शंकर राय के कुशल नेतृत्व में बीएलओ एवं दिव्यांग साथियों का ईवीएम मशीन एवं वीवी पैट का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया ।
बीएलओ दिव्यांग मतदाताओं की सूची केंद्र वार दिव्यांग साथियों को उपलब्ध कराएंगे। जिससे दिव्यांग मतदाताओं को सुगम मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके । दिव्यांग मतदाता मताधिकार से वंचित ना रहे इस हेतु बीएलओ एवं दिव्यांग साथी दिव्यांग मतदाता की पहचान आवश्यक रूप से कर लें दिव्यांग मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें। विधानसभा 136 सिवनी मालवा के मतदान केंद्र क्रमांक 99 पर 45 दिव्यांग मतदाता है ।
विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1967 है सभी दिव्यांगो को मास्टर ट्रेनर्स डॉ अशोक यादव, एम ए खान, सुरेंद्र कुमार पाटिल, श्याम सिंह रघुवंशी, प्रकाश व्यास द्वारा प्रशिक्षण दिया ।