जानकारी के मुताबिक इंदौर कमिश्नर रहे संजय दुबे वर्तमान में श्रम विभाग में प्रिंसिपल सैकेट्री के पद पर पदस्थ है। उनकी कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोरों ने कार में रखा सुटकेश पार दिया है । चोरी की वारदात राजधानी के तात्याटोपे नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है । गौरतलब रहे कि टीटी नगर थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों ने चोरी की वारदात को बेखौफ अंजाम दिया है ।

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो घटना की जानकारी लगते ही श्री दुबे शिकायत दर्ज कराने टीटी नगर थाने पहुंचे। जहां घटना के सम्बंध में बयान दर्ज कराने IAS अफसर संजय दुबे 1.30 घंटे तक टीटी नगर पुलिस थाने में बैठे रहे । जबकि तत्काल कार्यवाही करने के बजाय राजधानी पुलिस का ढिलपुल रवैया सामने आया है। मामले में फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है ।