सिवनीमालवा : निर्वाचन सहित मतदान प्रक्रिया में तीव्रता लाने के लिए बीएलओ एवं पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण देने की रूपरेखा रिटर्निंग अधिकारी रवि शंकर राय ने बना ली है। बीएलओ एवं पंचायत सचिवों ने भी आज ईवीएम मशीन एवं बीवी पेट का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में मतदान कार्य में तेजी आएगी और प्रक्रिया भी आसान रहेगी ।
प्रातः 10:00 बजे से बीएलओ को एवं दोपहर 2:00 बजे से पंचायत सचिवों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत सचिव एवं बीएलओ में हैंड्स ऑन प्रैक्टिस करके प्रशिक्षण प्राप्त किया । बीएलओ एवं समस्त पंचायत सचिवों को ईवीएम मशीन एवं वीवी पैट के संचालन संबंधी प्रशिक्षण डॉ राजेश रघुवंशी, डॉक्टर सुनील सोनी, सतीश चंद्र उदासी, एम ए खान, श्याम रघुवंशी, अजय कुमार कुंभारे, एवं प्रकाश व्यास द्वारा प्रदान किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी 136 सिवनीमालवा रवि शंकर राय ने बताया हालांकि पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है । सभी कर्मचारी ईवीएम मशीन एवं बीवी पेट का संचालन ठीक तरीके से कर सके इस हेतु यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश सांवले ने बताया कि मतदान केंद्र पर नियुक्त सभी कर्मचारी ईवीएम मशीन एवं बीवी पैट का सफल संचालन कर सकें निर्वाचन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बीएलओ एवं पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया गया है ।