होशंगाबाद: जमीन छू रहे है बिजली के तार, बड़ी दुर्घटना से नहीं किया जा सकता इनकार ।जिला मुख्‍यालय से चार किलोमीटर दूर ग्राम नौहर पहुंचमार्ग पर अधिकांश बिजली के खम्‍बे तारों के बोझतले झुककर जमीन छूने को है। बिजली के तार जमीन से मात्र 4-5 फिट पर आकर लटक चुके है। यहॉ सावॅलखेडा फीटर लगता है और डोलरिया सब स्‍टेशन है परन्‍तु कोई सुनवाई नहीं है जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना से जानमाल को नुकसान हो सकता है।

सड़क पार करते समय यह तार इतने झुक गये कि कोई ट्रेक्‍टरट्राली तक यहां से नहीं गुजर सकती। ऐसी स्थिति में कुछ ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर बांस लगाकर इन तारों को ऊंचा कर दिया है । लेकिन बिजली विभाग सुनने को तैयार नही और न ही अनेक शिकायतों के बाद बिजली कम्पनी के जिम्मदारों ने अबतक कोई सुध ली है।