भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार दिनांक 22 अक्टूबर 2018 से 26 अक्टूबर 2018 तक पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का चार दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए वहीं प्रशिक्षण के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी रविशंकर राय द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में ईवीएम मशीन वीवी पैट मशीन के संचालन के बारे में समस्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रश्न प्रशिक्षणार्थियों को बताये गए। इस प्रशिक्षण की खास बात यह रही कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी ईवीएम मशीन बीपी पैट एवं संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया गया । यदि पीठासीन अधिकारी को कोई परेशानी होती है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकते हैं। रिटर्निग अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि यदि किसी कर्मचारी के मन में किसी भी प्रकार की निर्वाचन संबंधी शंका हो तो मास्टर ट्रेनर्स से शंका का समाधान करवा सकते हैं। मास्टर ट्रेनर्स अपना मोबाइल नंबर सभी प्रशिक्षणार्थियों को दे दे ताकि समस्या का निराकरण शीघ्रता से हो सके।
बीएलओ एवं पंचायत सचिव को भी दिया जाएगा निर्वाचन प्रशिक्षण
विधानसभा निर्वाचन 2018 की प्रक्रिया के दौरान मतदान दिवस पर बीएलओ एवं पंचायत सचिव विधानसभा क्षेत्र 136 मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर मतदान दलों का सहयोग किया जाना है इसी तारतम्य में बीएलओ एवं पंचायत सचिव को ईवीएम एवं बीवी पेट के संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। मतदान केंद्र क्रमांक 1 से 200 तक बीएलओ प्रातः 10:00 बजे से एवं मतदान केंद्र क्रमांक 201 से 311 तक तथा समस्त पंचायत सचिव दोपहर 2:00 बजे से बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अनुपस्थिति की दशा में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने संबंधी निर्देश दिए गए ।
मास्टर ट्रेनर्स देंगे प्रशिक्षण
बीएलओ एवं समस्त पंचायत सचिवों को ईवीएम मशीन एवं बीवी पेट के संचालन संबंधी प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स डॉ अशोक यादव,डॉक्टर राजेश रघुवंशी, डॉक्टर सुनील सोनी,सतीश चंद्र उदासी, एम ए खान, श्याम रघुवंशी, मनीष दुबे,अजय कुमार कुंभारे, एवं प्रकाश व्यास के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।