मध्यप्रदेश में रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। तमाम सरकारी एजेंसियों के नाक के नीचे से रोजाना सैकड़ों डंफर अवैध रूप से रेत को ढोया जाता है लेकिन सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिखाई नही देता। यही डंफर कई मौतों के कारण बने है। रोड़ पर चलने वाले कई लोगों की जिंदगिया खत्म कर दी है इन रेत के अवैध रूप से चल रहे डंफरो ने। लेकिन सरकार और सरकार के नुमाइंदे भी आँख मुंद के बैठ गए है।

इसी संदर्भ में SDOP उमेश द्विवेदी ने इटारसी में रेत के 5 डंफर पकड़े है। रायल्टी से ज्यादा मात्रा मे रेत भरे जाने से इन डंफरो पर कार्यवाही की गई है। पांचो डंफरों को जप्त कर कार्यवाही की जा रही है । इंदौर के बताये जा रहे है रेत से भरे डंफर।