बुरहानपुर शुक्रवार को खकनार विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल ग्राम नावरा में दिव्यांग मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर 160 से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन हुआ। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग व जनपद पंचायत खकनार द्वारा दिव्यांगों का पंजीयन करवाया गया। दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये गये। जिसमें ट्रायसिकल, व्हील चेयर, हेयरिंग हैड, बैसाखी और कैलिपर्स शामिल हैं। दिव्यांग मेले में शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण कर हितग्राहियों के निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किए गए। मौके पर ही फोटो ग्राफ भी आवश्यकतानुसार हितग्राहियों के तैयार किये गए तथा शिविर में आधार पंजीयन किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह, नेपानगर विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादू एवं अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने कहा कि दिव्यांग मेला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग समाज में सम्मान जनक रूप से जीवन यापन कर सकें। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हैं। वे अपने पैरो पर खुद खडे़ हो सकें। उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना हैं। उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते है उन्हें शासन की योजना के तहत आवेदन पत्र भरवाकर लाभान्वित किया जायेगा। दिव्यांगों के लिये शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि जिनके आधार कार्ड नहीं हैं वे अपने आधार कार्ड जरूर बनायें। दिव्यांग मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपानगर विधायक सुश्री मंजु दादू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निःशक्तजनों के साथ-साथ समाज के सभी कमजोर वर्गो के लोगों को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं के माध्यम से निःशक्तजन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुये है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शैली कनाश, नेपानगर एसडीएम श्री अनिल सपकाले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार श्री आर.बी.एस.दण्डोतिया सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।