इटारसी: कांग्रेस का जबाब दो-हिसाब दो कार्यक्रम जयस्तम्भ चौक पर सम्पूर्ण हुआ । कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर लगे आरोपों पर खासा गुस्सा भरा हुआ है जिस संदर्भ में कांग्रेस ने जवाब दो-हिसाब दो कार्यक्रम आयोजित किया।
विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ बीजेपी सरकार द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने से जारी है कांग्रेस की बयान बाज़ी। कांग्रेस का कहना है कि नगरपालिका अध्यक्ष से भी काफी दुखी है नगर की जनता इसलिए नगरपालिका अध्यक्ष को भी इस चुनाव मे वापस घर बिठाने का किया जा रहा है आह्वान।
इस कार्यक्रम मे कांग्रेस नेता विजय दुबे काकू भाई, रमेश बामने, शेष मेहरा,पंकज राठौर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।