मध्यप्रदेश में हेट्रिक पर हेट्रिक लगा रही शिवराज सरकार ने भले ही शराबबंदी पर मुहर नहीं लगाई हो, लेकिन शासन ने जब से शराब दुकानों को नर्मदातट से 5 किमी दूर खसकाया है तब से अवैध शराबबिक्री का कारोबार अनेकानेक तरीके से चल रहा है ।
जानकारी के मुताबिक जिले के पुलिस कप्तान के बेहतर सूचनातंत्र से जिले के अपराधियों में और 2 नंबरी शराब कारोबारियों में जबरजस्त तरीके से हड़कंप मचा हुआ है । एसपी अरविंद सक्सेना को 24-25 की दरम्यानी रात सूचना मिली कि अवैध शराब की एकबड़ी खेप इस बार ग्राम डोंगरवाड़ा की और से नगर में प्रवेश करने वाली है।
सूचना मिलते ही तत्काल श्रीमान के कुशल निर्देशन में देहात पुलिस ने मुस्तैदी से सफलता हासिल की है । ग्राम डोंगरवाड़ा की और से दोपहिया वाहन से अवैध शराब नगर में ला रहे दोनो आरोपियों को तकरीबन रात्रि 1:00 बजे स्प्लेंडर गाडी पर 2 झोले में भरे 346 क्वाटर देशी-प्लेन मदिरा के साथ पूरी सूझबूझ से पुलिस टीम ने धरदबोचा है । जप्त हुई शराब की कीमत करीब 18000 रुपये बताई जा रही है ।
मामले में देहात पुलिस द्वारा अपराध कायमी करते हुए धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया । आरोपियों के पास से अवैध शराब के साथ एक स्प्लेंडर गाड़ी न. MP-05 ML 4838 जप्त की गई । डोंगरवाड़ा निवासी दोनो आरोपी युवक राजेश पिता कोमल प्रसाद कीर 23वर्ष एवं नेपाल सिंह पिता शैतान सिंह 26वर्ष को आज न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनो आरोपियों को जेल भेजा गया है ।