सूत्रों का कहना है कि रिश्वतखोर एसडीएम रमेश बंशकार के सीहोर स्थित आवास पर भी लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा है। सीहोर के चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित वंशकार के ठिकाने पर लोकायुक्त की टीम पहुंची । चाणक्यपुरी स्थित मकान पर बंशकार का बेटा प्रफुल्ल बंशकार रहता है जो भाजपा युवा मोर्चा का जिला प्रवक्ता बताया जा रहा है । गोटेगांव रेस्ट हाउस में कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त को पता चला कि सीहोर में भी एसडीएम का एक मकान है जहाँ उनका पुत्र प्रफुल्ल रहता है । भनक लगते ही लोकायुक्त की टीम सीहोर स्थित बंशकार के ठिकाने पर पहुंची वहां भी कार्यवाही की खबर है।

आपको बता दें कि झोतेश्वर रेस्ट हाउस में कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार सुरेंद्र राय से 2 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीएम रमेश बंशकार के भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने लगे हैं। भ्रष्ट अधिकारी के चर्चे दतिया जिले में चर्चा में शुमार है । ऐसा विश्वसनीय सूत्रों का कहना है ।

सूत्र बताते हैं कि गोटेगांव एसडीएम पदस्थ होने से पूर्व बंशकार भांडेर एसडीएम रह चुके हैं। रिश्वतखोर अधिकारी वहां के स्थानीय भाजपा विधायक घनश्याम पिरोनिया के रिश्तेदार भी बताये जा रहे है । सत्ता की दलाली में लिप्त भ्रष्ट अधिकारी का भांडेर में भी जमकर बोलबाला था । भांडेर में उनके ऊपर खनन माफिया से सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं ।

धनकुबेर बंशकार का भांडेर के विधायक से रिश्तेदारी के चलते तानाशाही रवैया बताया जा रहा है । सूत्र बताते हैं कि सत्ता की शह पर बंशकार बिना डरे बड़ी सफाई से भ्रष्टाचार को अंजाम देता था ।

विधायक से संबंधो के चलते उस पर वहां कोई कार्यवाही नहीं हुई लेकिन रिश्वतखोर अधिकारी गोटेगांव में रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ गया। बंशकार के और भी ठिकानों की जानकारी उठाई जा रही है । मामले को लेकर फ़िलहाल नरसिंहपुर कलेक्टर अभय वर्मा ने किसी भी तरह की जानकारी से इंकार करते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने की बात की है ।