भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए ईवीएम मशीन रिटर्निग अधिकारी 136 सिवनी मालवा रवि शंकर राय के निर्देशन एवं राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्ट्रांग रूम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपस्थिति में बंद कर दी गई ।

ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में विधानसभा निर्वाचन 2018 कि 1 दिन पूर्व ही पीठासीन अधिकारियों एवं उनके दलों को वितरण की जाएंगी । स्ट्रांग रूम की निगरानी केंद्रीय रिजर्व बल द्वारा की जाएगी निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है । स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन रखते समय रिटर्निंग अधिकारी रवि शंकर राय, तहसीलदार दिनेश सावले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसएन सोनिया, नगर निरीक्षक अजय तिवारी नायब, तहसीलदार ओपी सोनी, प्रमेशजैन, नीलेश पटेल एवं समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।