आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को देखते हुए विशेष सशस्त्र बल द्वारा संवेदनशील ग्राम झाड़बीड़ा बाबरी एवं हिरणखेड़ा में फ्लैग मार्च किया गया साथ ही मतदाताओं को समझाइश भी दी गई । ग्रामों में फ्लेग मार्च अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसएल सोनिया के निर्देशन में किया गया।

मतदाताओं को समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन दबाव मे नहीं आना है । 28 नवंबर 2018 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में भाग लेना है । तहसीलदार सिवनी मालवा दिनेश सांवले ने मतदाताओं को बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निपट सके यदि किसी भी शरारती तत्वों द्वारा वारदात की जाती है तो प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी । इसलिए शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष मतदान करना है । पुलिस द्वारा संवेदनशील ग्रामों में निरंतर फ्लैग मार्च किया जाएगा ।

फ्लैग मार्च के समय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसएल सोनिया, तहसीलदार सिवनी मालवा दिनेश सांवले, नगर निरीक्षक अजय तिवारी, ग्राम पंचायत झाड़बीड़ा के सचिव बद्री प्रसाद रघुवंशी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।