कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सिवनीमालवा विधानसभा क्षेत्र-136 में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा । प्रशिक्षण के दूसरे दिवस जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद कलेक्टर प्रियंका दास द्वारा प्रशिक्षण स्थल का औचक निरीक्षण किया गया ।

जिला कलेक्टर द्वारा पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 से पूछा कि ईवीएम मशीन में कितने प्रकार त्रुटि होती है तथा किन परिस्थितियों में कौन सी मशीन बदली जाती है । पीठासीन अधिकारियों ने पूछे गए प्रश्न का संतोष जनक उत्तर दिया । जिला कलेक्टर द्वारा पूछा गया कि दिखावटी मतदान क्यों कराया जाता है तथा इसका उद्देश्य क्या है ? जिसका प्रशिक्षणरत अधिकारियों द्वारा सही जवाब दिया गया । महिला कर्मचारियों ने ईवीएम मशीन की हैंड्स ऑन प्रेक्टिस का जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया । प्रशिक्षण में 200 कर्मचारियों को बुलाया गया था उनमें से 199 उपस्थित पाए गए ।

पीठासीन अधिकारी एम एल चौरसिया का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद गाडरवारा हो चुका है इसलिए अनुपस्थित पाए गए । जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय की कंट्रोल रूम शिकायत शाखा नामांकन कक्ष व्यय शाखा, निर्वाचन शाखा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी कक्ष का भी निरीक्षण किया गया ।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया । लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जेड एम कुरैशी को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराए जाएं। तहसील कार्यालय में रंगाई पुताई एवं साफ सफाई का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

जिला कलेक्टर द्वारा आईटी सेंटर सिवनी मालवा का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय रवि शंकर राय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार दिनेश सांवले, नायब तहसीलदार प्रमेश जैन, एवं सभी शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहे ।