एडिशनल एस पी सहित इटारसी पुलिस द्वारा जारी है जप्ती की कार्यवाही। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कमल जैन के गोडाउन तथा दुकानों से जाप्त किये जा रहे है भारी मात्रा मे पटाखे।
अवैध अतिक्रमण कर हमेशा प्रशासन की नाक मे दम करने वाले इस व्यापारी को तो इस तरह की कार्यवाही की आदत सी हो गई है और सुना है की जुर्माना देने के अलावा किसी भी सख्त कार्यवाही न किये जाने से इनके होंसले बुलंद है।
और हाँ इस बार टेबिल माफियाओ के सक्रिय होने से पहले ही मुख्य बाज़ार के व्यापारी चाहते हैं की इस बार दीपावली बाज़ार गांधी ग्राउंड मे ही लगे। लेकिन इस बार टिकिट किसको मिलेगी लोगों मे बेचेनी *बड़ी* है।
क्या इस बार डॉन व करोड़ो कमा चुके छूट भाइयों से छुटकारा मिलेगा? तालाब के मुख्य गेट पर बना टीन शेड ऐसे ही खड़ा रहेगा या अभी सौदा नही हो पाया? लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ है।