होशंगाबाद: पीठासीन अधिकारियों प्रशिक्षण आज से, मास्टर ट्रेनर्स देंगे प्रशिक्षण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिवनी मालवा में निर्वाचन की गतिविधियां तेज हो गई है। विधानसभा निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण 22 अक्टूबर 2018 से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण में पहले दिन 200 अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के पूर्व रिटर्निंग अधिकारी सिवनी मालवा रवि शंकर राय ने जनपद सभागृह में सभी मास्टर ट्रेनर्स की बैठक ली। बैठक निर्देशित किया गया कि ईवीएम मशीन डाक मतपत्र मतपत्र लेखा आदि की व्यवस्थाएं पहले ही पूर्ण कर ली जाये।
CMO को किया निर्देशित:
प्रशिक्षण स्थल पर पानी साफ सफाई आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। कोई भी प्रशिक्षणार्थी परेशान ना हो इस बात का ध्यान अवश्य रखा जाए पोस्टल बैलेट पेपर के लिए नया एपिक कार्ड ही लिया जावे ।
स्ट्रांग रूम का लिया जायजा:
रिटर्निंग अधिकारी रवि शंकर राय ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में जाकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे साफ सफाई, शौचालय की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र आदि के बारे में जानकारी ली। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते समय तहसीलदार दिनेश सांवले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शंकरलाल सोनिया, नायब तहसीलदार प्रमेश जैन, ओपी सोनी, नीलेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
यह होगा प्रशिक्षण में:
प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ईवीएम का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा मशीन को निर्वाचन से पूर्व किस तरह उपयोग करना है कैसे सील करना है ईवीएम के ऑपरेशन के बारे में हर बिंदु पर अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
मास्टर ट्रेनर्स देंगे प्रशिक्षण:
पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कर अधिकारी क्रमांक 1 को मास्टर ट्रेनर्स राजेश रघुवंशी, अशोक यादव, सतीश चंद उदासी, मोहम्मद अकरम खान, सुनील सोनी, सुरेंद्र कुमार पाटिल, प्रकाश व्यास, मनीष दुबे, श्याम रघुवंशी प्रशिक्षण देंगे ।
पोस्टल बैलट पेपर के लिए मांगे एपिक कार्ड:
चुनाव पीठासीन अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन में पोस्टल बैलट पेपर से मतदान से पूर्व वोट डालने की सुविधा रहेगी। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों से नोडल अधिकारी ने एपिक कार्ड साथ लेने निर्देशित किया गया है। ताकि उनके पोस्टल बैलट तैयार हो सके और वे अपने मत का इस्तेमाल कर सके।
एलइडी पी पी पी से दिया जाएगा प्रशिक्षण:
मतदान अधिकारियों को एलइडी और प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए निर्वाचन की सभी बारीकियों को तैयार किया है। प्रशिक्षण के दौरान लैपटॉप से एलईडी पर इसका प्रेजेंटेशन होगा ताकि प्रशिक्षणार्थी आसानी से बेस लाइन पढ़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें ।