पिपरिया में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नही लग रहा अंकुश पलक झपकते ही चोर सुने मकानों से ले उड़ते लाखों का सामान। हाल ही में अशोक वार्ड निवासी टोस्ट व्यापारी परसराम साहू का परिवार एक घण्टे के लिए शहर में दुर्गा दर्शन के लिए शाम 8:30पर निकला 9:30 बजे वापिस आकर देखा तो घर में दरवाजे की कुंडी टूटी थी घर का सामान बिखरा पड़ा था।
परिवार के सदस्यों को विस्वास नही हुआ कि इतनी जल्दी उनके घर चोरी हो गई आस पड़ोस के लोगों को इक्क्ठा कर घर मे घुसने की हिम्मत जुटाई पता चला चोर एलसीडी, ओर गहने मिलाकर करीब 150000 का सामान लेकर फरार हो चुके है एक अलमारी को तोड़ने में चोर नाकाम रहे वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था।