नई दिल्ली : मायावती ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है l आज उन्होंने मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. मायावती ने अपने इस फैसले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है l
उन्होंने साफ कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में उनकी पार्टी कांग्रेस से तालमेल किसी भी कीमत पर नहीं करेगी l मायावती पहले ही छत्तीसगढ़ में जोगी की पार्टी से हाथ मिला चुकी हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीएसपी अकेले अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी l
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य नेता कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन नहीं होने देना चाहते. उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं l
मायावती ने कहा कि आज कुछ नेता कह रहे हैं कि सीबीआई-ईडी की धमकी के चलते बीएसपी कांग्रेस से गठबंधन नहीं कर रही है. लेकिन असलियत ये है कि कांग्रेस इस गठबंधन के जरिए बीएसपी को खत्म करना चाहती हैl