नई दिल्ली : दिल्ली में गंदगी को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर हमला बोला हैक l कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी धूमधाम से स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिल्ली में हर जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं l 

             कांग्रेस नेता ने कहा कि एमसीडी कर्मचारियों की जो हड़ताल है उसकी वजह से चारों तरफ कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं. कर्मचारियों को उनकी सैलरी नहीं मिल रही है. यह हालत दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत हानिकारक है l शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि पिछले 4 साल में स्वच्छ भारत का बजट 394 करोड़ रुपये था, जिसमें से 104 करोड़ जारी हुए हैं मगर खर्च सिर्फ 20 करोड़ रुपये हुए हैं l 

            मुखर्जी ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा बजट होते हुए भी खर्च नहीं हो पा रहा है. यह स्वच्छ भारत कहां का स्वच्छ भारत है कि देश की राजधानी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं. दिल्ली की इस स्थिति के दोषी दिल्ली सरकार और एमसीडी दोनों हैं l